# Tags
#All #People #politics

कार से विधानसभा में घुसा मास्क पहने युवक गिरफ्तार, सुरक्षा में बड़ी चूक; फूल रखकर हुआ फरार

Delhi

रायपुर, 6 अप्रैल 2026

राजधानी दिल्ली में विधानसभा परिसर की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है, जहां एक मास्क पहने युवक कार लेकर परिसर के अंदर घुस गया और कुछ समय बाद फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने कुछ घंटों की तलाशी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और वाहन को जब्त कर लिया गया है।

गेट नंबर-2 तोड़कर अंदर घुसा वाहन

जानकारी के अनुसार यूपी नंबर की एक कार दोपहर करीब 2 बजे विधानसभा परिसर के गेट नंबर-2 को तोड़ते हुए अंदर दाखिल हुई। यह प्रवेश द्वार वीआईपी एंट्री के रूप में इस्तेमाल होता है, जहां केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के जवान तैनात रहते हैं।

फूल रखकर और स्याही फेंककर फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चालक ने अंदर घुसने के बाद गाड़ी रोकी, बाहर निकला और विधानसभा अध्यक्ष के कार्यालय के पास फूलों का गुलदस्ता रख दिया। इसके बाद उसने विधानसभा अध्यक्ष की कार पर स्याही भी फेंकी और मौके से फरार हो गया।

कुछ घंटों में आरोपी गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने व्यापक तलाशी अभियान चलाया और कुछ ही घंटों में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही संदिग्ध वाहन को भी अपने कब्जे में ले लिया गया है।

बम निरोधक दस्ता मौके पर तैनात

घटना के मद्देनजर बम निरोधक दस्ता भी मौके पर पहुंचा और गुलदस्ते सहित पूरे परिसर की जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार अब तक कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

हालिया धमकी के बाद बढ़ी चिंता

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है, जब हाल ही में विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ऐसे में इस सुरक्षा चूक ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *