# Tags
kairana mp iqra hasan fir 1779424514

कैराना सांसद इकरा हसन पर FIR दर्ज, DIG कार्यालय के बाहर सड़क जाम करने का आरोप

उत्तर प्रदेश के शामली जिले के जसाला गांव में कश्यप समाज के युवक मोनू की मौत के मामले ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इस मामले में कैराना से समाजवादी पार्टी की सांसद इकरा हसन समेत 7 लोगों के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज की है। आरोप है कि 19 मई को DIG कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम कर यातायात व्यवस्था बाधित की गई और पुलिस कार्रवाई में रुकावट पैदा की गई। पुलिस के अनुसार, सांसद इकरा हसन अपने समर्थकों के साथ मौके पर मौजूद थीं और प्रदर्शन के दौरान हंगामा किया गया।

akhilesh 1779387917

“महापौर का सदा महादौर नहीं होता”, लखनऊ मेयर के अधिकार सीज होने पर अखिलेश यादव का तंज

लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच द्वारा सीज किए जाने के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “महापौर का सदा महादौर नहीं होता… न्याय हुआ।” यह बयान उस पुराने विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है, जब मेयर सुषमा खर्कवाल ने अखिलेश यादव की मां को लेकर टिप्पणी की थी, जिस पर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया था।

वाराणसी की दालमंडी में 6 मस्जिदें बुलडोजर कार्रवाई की जद में, सड़क चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन सख्त

उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में दालमंडी क्षेत्र में चल रहे सड़क चौड़ीकरण अभियान के तहत अब 6 मस्जिदें भी बुलडोजर कार्रवाई की जद में आ गई हैं। प्रशासन ने संबंधित मस्जिद कमेटियों को नोटिस जारी कर जल्द स्थान खाली करने और मस्जिद शिफ्ट करने के निर्देश दिए हैं। दालमंडी इलाके में अब तक 70 से अधिक मकानों और भवनों को ध्वस्त किया जा चुका है। प्रशासन का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए यह कार्रवाई की जा रही है।

प्रतीक यादव के निधन पर बोले अखिलेश यादव, CM योगी समेत कई नेताओं ने जताया शोक

समाजवादी पार्टी संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव के निधन से उत्तर प्रदेश की राजनीति और यादव परिवार में शोक की लहर फैल गई है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अपने सौतेले भाई के निधन पर गहरा दुख जताते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “प्रतीक यादव का निधन अत्यंत दुखद है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। विनम्र श्रद्धांजलि!”

बंगाल में अखिलेश-ममता की मुलाकात पर बिहार के मंत्री का तंज, बोले- यूपी में भी सपा का होगा वही हाल

पश्चिम बंगाल में समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी की मुलाकात के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। बिहार सरकार में मंत्री और BJP नेता दिलीप जायसवाल ने इस मुलाकात पर तंज कसते हुए कहा कि जिस तरह पश्चिम बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी को सत्ता से बाहर किया, उसी तरह आने वाले समय में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी का भी राजनीतिक भविष्य कमजोर होगा। उन्होंने कहा कि शायद इसी वजह से विपक्षी दल अभी से नई राजनीतिक दोस्ती मजबूत करने में जुट गए हैं।

‘बंगाल का रिजल्ट आते ही 4 घंटे बेहोश बैठे थे अखिलेश’, ओमप्रकाश राजभर का तीखा हमला

Om Prakash Rajbhar ने पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav पर तीखा हमला बोला है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान SBSP चीफ और उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल में Mamata Banerjee की हार का रिजल्ट आने के बाद अखिलेश यादव “4 घंटे तक बेहोश बैठे रहे।”

बंगाल में TMC की हार के बाद अखिलेश यादव का बड़ा फैसला, I-PAC के साथ खत्म की डील

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में तृणमूल कांग्रेस (TMC) की करारी हार के बाद विपक्षी दलों के बीच राजनीतिक रणनीतियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। इसी बीच Akhilesh Yadav ने बड़ा कदम उठाते हुए चुनावी रणनीति और प्रबंधन कंपनी I-PAC के साथ अपनी डील रद्द कर दी है।

यूपी विधानसभा में महिला आरक्षण पर घमासान: सीएम योगी का सपा पर हमला, अखिलेश यादव का पलटवार

उत्तर प्रदेश विधानसभा के विशेष सत्र में महिला आरक्षण को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखा टकराव देखने को मिला। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए उसे ‘महिला विरोधी’ बताया, जिसके जवाब में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया और भाजपा पर महिलाओं के मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया।

untitled design 2026 04 19t132710 1776585601 (1)

महिला आरक्षण BJP की दरारवादी राजनीति का काला दस्तावेज, लखनऊ में बोले अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने महिला आरक्षण विधेयक को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला है। लखनऊ में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि यह बिल “दरारवादी राजनीति का काला दस्तावेज” था, जिसका उद्देश्य महिलाओं की एकता को तोड़ना था। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष की एकजुटता ने बीजेपी के मंसूबों को विफल कर दिया और यह देश की जनचेतना की जीत है।