# Tags
#politics

नेताम का कांग्रेस पर करारा वार: बजरंगबली की गदा से हिल रही पार्टी

Ram Vichar netam

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कांग्रेस पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि बजरंगबली की गदा अब कांग्रेस पर चल रही है और इसका असर स्पष्ट दिख रहा है। राम मंदिर पहुंचकर उन्होंने हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं और कहा कि जिस दिन कांग्रेस ने भगवान राम के आतिथ्य को अस्वीकार किया, उसी दिन से उसके पतन की शुरुआत हो गई थी।

उन्होंने कहा कि बजरंगबली के प्रभाव से कांग्रेस की विचारधारा अब समाप्ति की कगार पर है। साथ ही कांग्रेस को आत्ममंथन करने और अपनी दिशा पर पुनर्विचार करने की सलाह दी।

नक्सलवाद के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में नक्सलियों के खिलाफ अभियान तेज है और इसका असर छत्तीसगढ़ में साफ नजर आ रहा है। उन्होंने राम राज्य स्थापित करने की बात भी दोहराई।

कांग्रेस के संगठन पर निशाना साधते हुए नेताम ने कहा कि पार्टी को अपने नेताओं पर भरोसा नहीं है, इसलिए जिला अध्यक्षों के कामों की निगरानी की जा रही है।

खाद संकट के आरोपों पर उन्होंने कहा कि देश में किसी तरह की कमी नहीं है, बल्कि समस्या बिचौलियों की वजह से पैदा होती है। सरकार जमाखोरी पर सख्ती से कार्रवाई करेगी।

नक्सलमुक्त गांवों के लिए विशेष पैकेज की मांग पर उन्होंने कहा कि सरकार सभी जरूरी कदम उठाएगी और जनता के हित में निर्णय लेगी।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *