# Tags
#खेल

CCPL Season 3 Final: बिलासपुर बुल्स बनी चैंपियन, रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर रचा इतिहास

image 2026 06 15T001116.247

रायपुर, 15 जून 2026

छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का खिताबी मुकाबला रविवार को नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक फाइनल में बिलासपुर बुल्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रायगढ़ लायंस को 7 विकेट से हराकर पहली बार CCPL का खिताब अपने नाम कर लिया।

टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने उतरी बिलासपुर बुल्स ने रायगढ़ लायंस को निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रन पर रोक दिया। रायगढ़ की ओर से नयन राजकुमार चौहान ने 41 रन, संगीत सोनी ने 32 रन और दीपक यादव ने नाबाद 22 रन की पारी खेली।

बिलासपुर की ओर से गेंदबाजी में भारत गोंडवानी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। वहीं वरुण सिंह भूई और मोहित राउत ने 2-2 विकेट हासिल किए।

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बिलासपुर बुल्स की शुरुआत दमदार रही। टीम ने महज 16.3 ओवर में 3 विकेट खोकर 164 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। बल्लेबाजी में वीकल्प तिवारी ने नाबाद 39 रन, पवन परनाटे ने 39 रन और प्रतेक यादव ने केवल 13 गेंदों में 30 रनों की विस्फोटक पारी खेली।

रायगढ़ लायंस के गेंदबाजों ने वापसी की कोशिश जरूर की, लेकिन बिलासपुर के बल्लेबाजों के सामने वे बेअसर साबित हुए। टीम की ओर से प्रवीण कुमार यादव को एक विकेट मिला।

मैच में शानदार गेंदबाजी के लिए भारत गोंडवानी को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उनकी घातक गेंदबाजी ने बिलासपुर की जीत की नींव रखी।

रोचक रहा CCPL का सफर

CCPL के पहले सीजन (2024) में रायपुर राइनोज ने बिलासपुर बुल्स को हराकर खिताब जीता था। वहीं 2025 में बारिश के कारण फाइनल नहीं हो सका था और रायपुर राइनोज तथा राजनांदगांव पैंथर्स को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।

अब तीसरे सीजन में बिलासपुर बुल्स ने पहली बार ट्रॉफी जीतकर नया इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही टीम ने पहले सीजन की हार का हिसाब भी बराबर कर लिया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *