# Tags
#राज्य

रायपुर: 6 से 9 जून तक होगी CGPSC राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025, एडमिट कार्ड जारी

file 00000000fa7c7208b34b96df4c488134

रायपुर, 3 जून 2026

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा आयोजित राज्य सेवा मुख्य परीक्षा-2025 का आयोजन 6 जून से 9 जून 2026 तक किया जाएगा। आयोग ने परीक्षा की समय-सारिणी जारी करते हुए बताया है कि सभी पात्र अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र 25 मई 2026 को जारी कर दिए गए हैं।

जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी।

परीक्षा कार्यक्रम

  • 6 जून – भाषा एवं निबंध
  • 7 जून – सामान्य अध्ययन-I एवं सामान्य अध्ययन-II
  • 8 जून – सामान्य अध्ययन-III एवं सामान्य अध्ययन-IV
  • 9 जून – सामान्य अध्ययन-V

मुख्य परीक्षा का आयोजन रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा (अंबिकापुर) और बस्तर (जगदलपुर) के निर्धारित परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा।

आयोग ने अभ्यर्थियों से परीक्षा संबंधी सभी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अभ्यर्थी को डाक, SMS या अन्य माध्यम से अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *