# Tags
csk

IPL 2026: चेपॉक में भावुक हुआ माहौल, महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के साथ लिया लैप ऑफ ऑनर

महेंद्र सिंह धोनी के IPL संन्यास को लेकर लगातार चल रही अटकलों के बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने चेपॉक में अपना आखिरी घरेलू मुकाबला खेला। IPL 2026 के 63वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने CSK को 5 विकेट से हराया, लेकिन मुकाबले के बाद एम. ए. चिदंबरम स्टेडियम का माहौल बेहद भावुक नजर आया। मैच खत्म होने के बाद पूरी CSK टीम ने मैदान का चक्कर लगाते हुए “लैप ऑफ ऑनर” लिया और फैंस का अभिवादन स्वीकार किया। स्टेडियम में मौजूद हजारों दर्शकों ने धोनी के लिए जोरदार चीयर किया।