# Tags

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा के घर ED की छापेमारी, CM भगवंत मान ने BJP पर साधा निशाना

पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शुक्रवार को उनके ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई की, जिसके बाद पंजाब की सियासत में हलचल तेज हो गई। ED की टीम ने पीएमएलए, 2002 के तहत चंडीगढ़ और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में संजीव अरोड़ा और उनके सहयोगियों से जुड़े 4 परिसरों पर तलाशी अभियान चलाया। इनमें मंत्री पद के लिए आवंटित उनका आधिकारिक आवास भी शामिल बताया जा रहा है।