# Tags
#All #People #politics #सियासत

बिहार में अतिक्रमण पर सख्ती, CM सम्राट चौधरी बोले – सरकारी जमीन पर बना कोई भी घर नहीं बचेगा

samrat choudhary visit munger tarapur

मुंगेर (तारापुर), 26 अप्रैल 2026

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मुंगेर जिले के तारापुर में सभा को संबोधित करते हुए अवैध कब्जों पर बड़ा सख्त संदेश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि राज्य में अब सरकारी जमीन पर बने सभी अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलेगा, चाहे वह किसी आम व्यक्ति का हो या किसी प्रभावशाली का। सीएम ने यह भी बताया कि उनके अपने घर पर भी प्रशासन कार्रवाई कर रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि कानून सभी के लिए बराबर है और किसी को भी छूट नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में अब ‘कानून का राज’ स्थापित किया जाएगा और भू-माफियाओं को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

अधिकारियों को चेतावनी, फाइल लटकाने पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री ने प्रशासनिक अधिकारियों को भी कड़ा संदेश देते हुए कहा कि अब ब्लॉक और अंचल स्तर तक सीएम कार्यालय से मॉनिटरिंग की जाएगी। अगर कोई अधिकारी एक महीने से ज्यादा फाइल लंबित रखता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि काम में लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों पर सीधी कार्रवाई होगी।

बिजली और सोलर योजना पर भी दिया जोर
इस दौरान सम्राट चौधरी ने सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि बिहार में 125 यूनिट तक बिजली मुफ्त दी जा रही है और सरकार के पास संसाधनों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने हर घर तक एक किलोवाट सोलर बिजली पहुंचाने की योजना की जानकारी देते हुए कहा कि आने वाले समय में लोग ऊर्जा के मामले में आत्मनिर्भर बनेंगे। इसके अलावा उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को भी सुना और कहा कि उन्हें मुख्यमंत्री बनने का अवसर मिला है, जिसे वे जिम्मेदारी के साथ निभाएंगे और नीतीश कुमार के विकास कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *