# Tags

छत्तीसगढ़ में उच्च शिक्षा को नई उड़ान, पदोन्नति, भर्ती और कर्मचारी कल्याण से मजबूत हुआ अकादमिक ढांचा

राज्य सरकार ने उच्च शिक्षा विभाग में बड़े सुधार करते हुए 362 सहायक प्राध्यापकों को प्रोफेसर, 152 प्रोफेसरों को प्राचार्य पदोन्नत किया है। 595 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने के साथ 700 नए पदों को मंजूरी दी गई है, जबकि एरियर्स, परिवीक्षा समाप्ति और कर्मचारी कल्याण से सेवा सुरक्षा को भी मजबूती मिली है।

पश्चिम बंगाल में सरकारी नौकरियों की अधिकतम आयु सीमा बढ़ी, नई भर्ती नियमावली लागू

पश्चिम बंगाल सरकार ने सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ी राहत देते हुए भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाने का फैसला लिया है। वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार ‘वेस्ट बंगाल सर्विसेज (रेजिंग ऑफ एज-लिमिट) रूल्स, 1981’ में संशोधन कर नई आयु सीमा लागू कर दी गई है। सरकार के मुताबिक यह नया नियम 11 मई 2026 से प्रभावी माना जाएगा। नए प्रावधानों के तहत ग्रुप ‘A’ पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा बढ़ाकर 41 वर्ष कर दी गई है, जबकि ग्रुप ‘B’ पदों के लिए यह सीमा 44 वर्ष होगी। वहीं ग्रुप ‘C’ और ग्रुप ‘D’ श्रेणी की नौकरियों में अब उम्मीदवार 45 वर्ष तक आवेदन कर सकेंगे। सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन पदों पर पहले से अधिक आयु सीमा लागू है, वहां पुरानी व्यवस्था ही जारी रहेगी।

छत्तीसगढ़ में T & C प्लानिंग विभाग में पहली नियमित भर्ती का परिणाम जारी, 21 सहायक संचालकों का चयन

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने आवास एवं पर्यावरण विभाग अंतर्गत टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (T & C Planning) विभाग में सहायक संचालक (योजना) के 21 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी कर दिया है। राज्य गठन के बाद यह पहला अवसर है जब विभाग में इन पदों पर नियमित भर्ती की गई है। इस उपलब्धि पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।