फर्जी नंबर प्लेट लगाकर गांजा तस्करी की साजिश नाकाम, झारखंड का आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद। महासमुंद में गांजा तस्करी के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। तस्करों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए वाहन में ओडिशा और उत्तरप्रदेश के फर्जी नंबर प्लेट (OD 02 DJ 8517 और UP 93 CT 8365) लगा रखे थे, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।
इस मामले में पुलिस ने झारखंड निवासी अब्दुल नईम (42 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा ओडिशा से लाकर उत्तरप्रदेश में सप्लाई किया जाना था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20(B)(ii)(C) समेत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और उसे न्यायिक रिमांड पर भेजने की प्रक्रिया जारी है।
लगातार कार्रवाई से तस्करों में हड़कंप
महासमुंद पुलिस के अनुसार, पिछले तीन महीनों में 72 मामलों में 5629.602 किलो गांजा जब्त किया गया है और 187 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 135 अन्य राज्यों के आरोपी शामिल हैं। पुलिस द्वारा तस्करी के नेटवर्क, सोर्स और डेस्टिनेशन पॉइंट पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिससे जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा रहा है।
Hindi 














































































































































































































































