# Tags
#अपराध / कानून

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में हाईकोर्ट सख्त,आरोपी सौतेले पिता की उम्रकैद बरकरार

Chhattishgarh High Court

हाईकोर्ट ने नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म और अप्राकृतिक कृत्य के मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए दोषी सौतेले पिता की उम्रकैद की सजा को बरकरार रखा है। अदालत ने स्पष्ट कहा कि यदि पीड़िता की गवाही भरोसेमंद और सुसंगत हो, तो केवल उसके बयान के आधार पर भी अपराध सिद्ध किया जा सकता है।

चीफ जस्टिस Ramesh Sinha और जस्टिस Ravindra Kumar Agrawal की डिवीजन बेंच ने आरोपी की अपील खारिज कर दी। आरोपी ने ट्रायल कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी थी, जिसमें उसे पॉक्सो एक्ट और आईपीसी की गंभीर धाराओं के तहत उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।

सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि पीड़िता ने अपने बयान में लगातार एक जैसी बात कही और लंबी जिरह के बावजूद उसके बयान में कोई बड़ा विरोधाभास सामने नहीं आया। कोर्ट ने कहा कि बच्ची ने डर और धमकी के कारण घटना को छिपाया था, लेकिन चाइल्ड लाइन टीम के संपर्क में आने के बाद उसने पूरी घटना की जानकारी दी।

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि बच्चों के खिलाफ यौन अपराध बेहद गंभीर प्रकृति के होते हैं और ऐसे मामलों में किसी प्रकार की नरमी नहीं बरती जा सकती। अदालत ने आरोपी की जमानत निरस्त करते हुए उसे चार सप्ताह के भीतर सरेंडर करने का निर्देश दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *