KKR vs LSG: मुकुल चौधरी का तूफान, 26 गेंदों में अर्धशतक; आखिरी गेंद पर लखनऊ की रोमांचक जीत
रायपुर, 10 अप्रैल 2026
कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए आईपीएल 2026 मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को आखिरी गेंद पर 3 विकेट से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। 182 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए एक समय लखनऊ की स्थिति बेहद खराब थी, लेकिन मुकुल चौधरी ने 27 गेंदों में नाबाद 54 रन की तूफानी पारी खेलकर मैच का रुख पलट दिया । उन्होंने अपनी पारी में कई छक्के लगाते हुए टीम को जीत दिलाई। उनके साथ आयुष बदोनी ने भी अर्धशतक लगाकर अहम योगदान दिया। केकेआर की ओर से अजिंक्य रहाणे की टीम को एक और हार झेलनी पड़ी और टीम अभी तक इस सीजन में जीत दर्ज नहीं कर सकी है। मुकाबला अंत तक बेहद रोमांचक रहा और मुकुल की पारी इस मैच की निर्णायक साबित हुई।

Hindi 























































































































































































































































