# Tags
#Education

CGBSE 10वीं रिजल्ट 2026, बेटियों का जलवा बरकरार, टॉप-10 में 8 छात्राएं; 3 छात्रों ने संयुक्त रूप से किया टॉप

Chhattisgarh Board of Secondary Education ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए हैं। नतीजों की घोषणा Vishnu Deo Sai ने शिक्षा मंत्री Gajendra Yadav की मौजूदगी में की। इस वर्ष 10वीं बोर्ड परीक्षा में करीब 3,20,535 छात्र शामिल हुए, जिनमें से 77.15% विद्यार्थी सफल रहे।

इस बार मेरिट लिस्ट में कुल 42 छात्रों ने स्थान बनाया है, जिनमें टॉप-10 में 8 छात्राएं शामिल हैं। एक बार फिर बेटियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त कायम रखी है।

10वीं बोर्ड परीक्षा में संध्या नायक, परीरानी प्रधान और अंशुल शर्मा ने संयुक्त रूप से पहला स्थान हासिल किया। तीनों ने 99.00% अंक प्राप्त कर टॉप किया। संध्या नायक महासमुंद जिले के एकलव्य इंग्लिश स्कूल अर्जुंदा, परीरानी प्रधान एकलव्य स्कूल बलोदा और अंशुल शर्मा मुंगेली के न्यू जेनरेशन पब्लिक स्कूल के छात्र हैं।

पास प्रतिशत की बात करें तो छात्राओं ने इस बार भी छात्रों से बेहतर प्रदर्शन किया। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 81.03% रहा, जबकि छात्रों का पास प्रतिशत 72.27% दर्ज किया गया। इस तरह छात्राएं 8.76% की बढ़त के साथ आगे रहीं। पिछले वर्ष भी छात्राओं का प्रदर्शन बेहतर रहा था।

मेरिट लिस्ट में भी छात्राओं का दबदबा साफ देखने को मिला, जहां टॉप-10 में 8 स्थान छात्राओं ने अपने नाम किए।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *