# Tags
#Crime

पूर्व विधायक के बेटे ने की आत्महत्या, घरेलू विवाद की आशंका

रायपुर से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां पूर्व विधायक धनीराम साहू के पुत्र जय साहू ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र लगभग 45 वर्ष बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही पंडरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। प्रारंभिक जांच में घरेलू विवाद को आत्महत्या की संभावित वजह माना जा रहा है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *