अमित शाह ने लॉन्च की नेक्स्ट जेन CG Dial-112 सेवा, अब मिनटों में पहुंचेगी मदद
Amit Shah ने Raipur में ‘नेक्स्ट जेन CG Dial-112’ सेवा और हाईटेक मोबाइल फॉरेंसिक वैन का शुभारंभ किया। इस दौरान प्रदेश को 400 अत्याधुनिक डायल-112 वाहन और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन की बड़ी सौगात मिली।
नई व्यवस्था के तहत अब पुलिस, मेडिकल इमरजेंसी, आगजनी, सड़क हादसे या किसी भी आपात स्थिति में लोगों को सिर्फ एक कॉल पर तेजी से मदद मिलेगी। सरकार का दावा है कि डायल-112 की टीम अब पहले से कहीं कम समय में मौके पर पहुंचेगी।
इन हाईटेक वाहनों में GPS, लाइव कैमरा, डैश कैम, वायरलेस कम्युनिकेशन सिस्टम और रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं। वहीं मोबाइल फॉरेंसिक वैन घटनास्थल पर ही सबूत जुटाकर जांच शुरू करेगी, जिससे अपराधियों तक पहुंचने और केस सुलझाने की प्रक्रिया तेज होगी।
Hindi 











































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































