मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर विमानतल पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन किया
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर के स्वामी विवेकानंद अंतरराष्ट्रीय विमानतल पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने छत्तीसगढ़ की शांति, सुरक्षा और विकास के प्रति उनके सहयोग एवं प्रतिबद्धता की सराहना की।


