रायपुर | 30 मई 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित नंदनवन जू और जंगल सफारी में घूमना अब पर्यटकों के लिए महंगा हो गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने नई टिकट दरों की घोषणा कर दी है, जिसके तहत कई श्रेणियों में 50 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की गई है।

नई दरों के अनुसार 6 से 12 वर्ष के बच्चों का टिकट ₹25 से बढ़ाकर ₹50 कर दिया गया है, जबकि 12 वर्ष से अधिक आयु के आगंतुकों के लिए टिकट ₹50 से बढ़ाकर ₹100 कर दिया गया है। विदेशी पर्यटकों के लिए प्रवेश शुल्क ₹200 से बढ़ाकर ₹500 कर दिया गया है।

सफारी राइड के किराए में भी बढ़ोतरी की गई है। सामान्य बस सफारी, एसी बस और इलेक्ट्रिक बस के टिकट अब पहले से महंगे हो गए हैं। वहीं जिप्सी सफारी के लिए प्रति व्यक्ति ₹700 और पूरी जिप्सी के लिए ₹3500 शुल्क तय किया गया है।

फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी पर भी शुल्क लागू किया गया है। सामान्य फोटोग्राफी के लिए ₹5000 प्रति दिन और कमर्शियल शूटिंग के लिए ₹15000 प्रति दिन का शुल्क देना होगा।

हालांकि सरकार ने राहत देते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए प्रवेश निःशुल्क रखा है। वहीं कक्षा 9 से 12 तक के छात्रों को 50 प्रतिशत और निजी स्कूल के छात्रों को 20 प्रतिशत छूट दी जाएगी।

वन विभाग के अनुसार, यह संशोधित दरें संचालन और रखरखाव लागत को देखते हुए लागू की गई हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts