# Tags
#व्यापार / अर्थव्यवस्था

कच्चे तेल की कीमतों में आग! मिडिल ईस्ट तनाव से 4% से ज्यादा उछाल, $92 के पार पहुंचा क्रूड

IMG 20260608 WA0022

नई दिल्ली | बिजनेस डेस्क
मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब सीधे वैश्विक बाजारों पर दिखने लगा है। इजराइल और लेबनान के बीच फिर से बढ़े संघर्ष और क्षेत्रीय अस्थिरता के कारण कच्चे तेल की कीमतों में जोरदार उछाल दर्ज किया गया है।

सोमवार सुबह ट्रेडिंग में क्रूड ऑयल की कीमतें 3.72% बढ़कर $92.90 प्रति बैरल तक पहुंच गईं, जबकि ब्रेंट क्रूड 3.76% उछलकर $96.59 प्रति बैरल हो गया।

क्या है तेजी की बड़ी वजह
इजराइल द्वारा लेबनान पर नए हमलों के बाद तनाव बढ़ा
मिडिल ईस्ट में व्यापक युद्ध की आशंका फिर गहराई
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से सप्लाई बाधित होने की चिंता
अमेरिका-ईरान शांति वार्ता पर भी असर
निवेशकों में सप्लाई को लेकर डर बढ़ा

OPEC+ का फैसला भी बेअसर
हालांकि OPEC+ ने हाल ही में तेल उत्पादन बढ़ाने का फैसला लिया है, लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि इससे कीमतों पर ज्यादा असर नहीं पड़ेगा क्योंकि कई देशों में उत्पादन लक्ष्य पहले से प्रभावित है।

बाजार पर असर
विशेषज्ञों के अनुसार तेल की कीमतें अभी और ऊपरी स्तर पर जा सकती हैं। वैश्विक सप्लाई-डिमांड पहले से टाइट हो चुकी है और कच्चे तेल का स्टॉक तेजी से घट रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *