सड़क पर नमाज को लेकर CM योगी का बड़ा बयान, बोले- “जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो”
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सड़कों पर नमाज पढ़ने को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि सार्वजनिक सड़कों को किसी भी स्थिति में बाधित नहीं होने दिया जाएगा। लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि सड़कें आम लोगों के आवागमन के लिए होती हैं और किसी को भी उन्हें रोकने का अधिकार नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर नमाज पढ़ने के लिए जगह कम पड़ रही है तो लोग “शिफ्ट में नमाज” पढ़ें, लेकिन सड़क पर अराजकता स्वीकार नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर घर में रहने की जगह नहीं है तो संख्या नियंत्रित कर लो। सामर्थ्य नहीं है तो संख्या क्यों बढ़ा रहे हो।”
Hindi 















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































