लोरमी की कबाड़ दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर हुआ ख़ाक
मुंगेली जिले के लोरमी नगर में रविवार देर रात एक भीषण आगजनी ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। झझुपुरी रोड स्थित एक कबाड़ दुकान में अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। हैरानी की बात यह रही कि घटना के दौरान सरकारी आपातकालीन सेवाओं से कोई मदद नहीं मिली, जिसके बाद स्थानीय नागरिकों ने खुद मोर्चा संभाला।
Hindi 




























































































































































































































































































