पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत ईवीएम में कथित गड़बड़ी की शिकायतों के बाद 15 पोलिंग बूथों पर शनिवार को पुनर्मतदान शुरू हो गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह 7 बजे से मतदान जारी है और कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

चुनाव आयोग के निर्देश पर दक्षिण 24 परगना जिले की डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम विधानसभा सीटों के कुल 15 बूथों पर दोबारा मतदान कराया जा रहा है। इससे पहले 29 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान इन बूथों पर ईवीएम से जुड़ी अनियमितताओं की शिकायत सामने आई थी।

मगराहाट पश्चिम के 11 बूथ—46, 126, 127, 128, 142, 214, 215, 216, 230, 231 और 232—पर पुनर्मतदान हो रहा है। वहीं डायमंड हार्बर के बूथ नंबर 117, 179, 194 और 243 पर भी वोटिंग जारी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मतदान प्रक्रिया अब तक शांतिपूर्ण तरीके से चल रही है और किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। चुनाव आयोग ने निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है।

गौरतलब है कि दूसरे चरण के मतदान के दौरान कुछ बूथों पर ईवीएम में छेड़छाड़ के आरोप लगे थे, जिसके बाद आयोग ने जांच कर पुनर्मतदान कराने का निर्णय लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts