# Tags
#State

रायपुर में IPL का डबल धमाका,10 और 13 मई को मुकाबले, कल से टिकट बुकिंग शुरू

राजधानी रायपुर में क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। 10 और 13 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के दो बड़े मुकाबले यहां खेले जाएंगे। इन मैचों के लिए टिकट बुकिंग 3 मई से शुरू होगी।

आयोजकों के अनुसार, टिकट केवल Royal Challengers Bengaluru की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे। दर्शकों को किसी अन्य वेबसाइट या ऐप से टिकट खरीदने से बचने की सलाह दी गई है, ताकि फर्जी टिकट से बचा जा सके।

10 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का मुकाबला Mumbai Indians से होगा, जबकि 13 मई को Kolkata Knight Riders के खिलाफ मैच खेला जाएगा। दोनों मुकाबले शाम 7:30 बजे से शुरू होंगे।

जानकारी के मुताबिक, आरसीबी टीम 8 मई को रायपुर पहुंचेगी और करीब छह दिनों तक यहां ठहरेगी। इस दौरान टीम अभ्यास सत्र भी करेगी। मुंबई इंडियंस की टीम के भी 8 मई के बाद रायपुर पहुंचने की संभावना है।

टिकट की कीमतें
मैच के टिकट ₹2000 से शुरू होकर ₹2500, ₹3500, ₹5000 और ₹8000 तक की श्रेणियों में उपलब्ध होंगे। साथ ही प्लैटिनम सीटों के सामने लगे कांच के पैनल हटा दिए गए हैं, जिससे दर्शक खिलाड़ियों को और करीब से देख सकेंगे।

रायपुर में IPL मैचों को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *