School Education Department ने ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान विद्यार्थियों के लिए समर कैंप आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। विभाग ने सभी कलेक्टरों और जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को बच्चों के सर्वांगीण विकास और रचनात्मक प्रतिभा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार समर कैंप का आयोजन स्कूलों के साथ-साथ गांव और शहर के सामुदायिक स्थानों पर भी किया जा सकेगा। कैंप प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे से 9:30 बजे तक संचालित होंगे। विभाग ने कला और रचनात्मक गतिविधियों से जुड़े विशेषज्ञों को आमंत्रित कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देने की भी अनुमति दी है।

समर कैंप में चित्रकला, गायन-वादन, निबंध लेखन, कहानी लेखन, हस्तलिपि, नृत्य, खेलकूद और स्थानीय इतिहास से जुड़ी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा विद्यार्थियों को औद्योगिक संस्थानों, मेडिकल कॉलेज और अन्य बड़े संस्थानों का शैक्षणिक भ्रमण भी कराया जा सकेगा।

विभाग ने स्कूल शिक्षकों और पालकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि बच्चों को बेहतर सीखने और रचनात्मक माहौल का लाभ मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts