जन्माष्टमी पर 4 सितंबर को छत्तीसगढ़ में शुष्क दिवस, शराब दुकानें और बार रहेंगे बंद
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर छत्तीसगढ़ में 4 सितंबर 2026, शुक्रवार को शुष्क दिवस रहेगा। इस दौरान प्रदेश की सभी देशी-विदेशी मदिरा दुकानें, बार, होटल-बार, क्लब और अहाते बंद रहेंगे। अवैध शराब के परिवहन, संग्रहण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए जांच दल और उड़नदस्ते सख्ती से कार्रवाई करेंगे।
मुंगेली में अवैध शराब कारोबार पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले के जरहागांव क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। लगातार मिल रही शिकायतों और जनप्रतिनिधियों की चेतावनी के बाद पुलिस ने अलग-अलग ठिकानों पर दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों


