सूरजपुर पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 12 ASI के तबादले, कई चौकी प्रभारियों की जिम्मेदारी बदली
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से सहायक उपनिरीक्षक (ASI) स्तर के 12 पुलिसकर्मियों का तबादला किया गया है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से आदेश जारी कर दिया गया है।
जारी सूची के अनुसार, कई पुलिस अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें तीन अधिकारियों को चौकी प्रभारी बनाया गया है, जबकि एक पुलिसकर्मी को रक्षित केंद्र भेजा गया है।
तबादला आदेश के मुताबिक, संजय यादव को चौकी प्रभारी सलका से थाना झिलमिली भेजा गया है। वहीं गुड्डू कुमार को थाना विश्रामपुर से चौकी प्रभारी सलका की जिम्मेदारी सौंपी गई है। संतोष सिंह को चौकी प्रभारी करंजी से चौकी प्रभारी खेड़ी बनाया गया है। विशाल मिश्रा को थाना विश्रामपुर से चौकी करंजी स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा कृष्ण कुमार सिंह को चौकी प्रभारी खेड़ी से रक्षित केंद्र सूरजपुर भेजा गया है। अशोक साहू को रक्षित केंद्र से थाना विश्रामपुर में पदस्थ किया गया है। विवेकानंद सिंह को रक्षित केंद्र से थाना भटगांव भेजा गया है। वहीं हरिशंकर तिवारी को थाना प्रतापपुर से थाना विश्रामपुर स्थानांतरित किया गया है।
पुलिस विभाग का कहना है कि यह फेरबदल प्रशासनिक आवश्यकता और जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से किया गया है।
Hindi 












































































































































































































































































































































































































































































































































































































