रायपुर में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़: पाम ऑयल और दूध पाउडर से तैयार हो रहा था फर्जी पनीर, होटलों-ढाबों तक होती थी सप्लाई
रायपुर के शंकर नगर क्षेत्र में संचालित एक फैक्ट्री में नकली पनीर बनाने का खुलासा हुआ है। खाद्य एवं स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी मात्रा में फर्जी पनीर, कच्चा माल और पैकिंग सामग्री जब्त की गई है।
Hindi 




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































