आज फिर लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट, कई दिग्गज स्टॉक्स टूटे
कारोबारी सप्ताह के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में एक बार फिर भारी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को बीएसई सेंसेक्स 430.02 अंक यानी 0.57 प्रतिशत टूटकर 74,807.97 पर खुला, जबकि एनएसई निफ्टी 50 इंडेक्स 161.30 अंक यानी 0.68 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,482.20 पर खुला। बाजार में जारी कमजोरी के पीछे पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और रुपये की कमजोरी को प्रमुख वजह माना जा रहा है।
Hindi 







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































