Padma Awards 2026: 131 पद्म पुरस्कारों का ऐलान, 25 मई को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करेंगी सम्मानित
भारत सरकार ने वर्ष 2026 के लिए 131 पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 25 मई को राष्ट्रपति भवन में आयोजित नागरिक अलंकरण समारोह में पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री पुरस्कार प्रदान करेंगी। गृह मंत्रालय के अनुसार इस वर्ष 5 पद्म विभूषण, 13 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार पाने वालों में 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मान दिया जाएगा।
Hindi 







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































