# Tags

रायगढ़ में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा सिंडिकेट का भंडाफोड़, 1 करोड़ से ज्यादा कैश और हवाला नेटवर्क का खुलासा

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और हवाला नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित सट्टा सिंडिकेट का पर्दाफाश किया है। साइबर सेल, कोतवाली और घरघोड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 1 करोड़ 2 लाख 81 हजार 300 रुपये नकद, नोट गिनने की मशीन, मोबाइल फोन और वित्तीय लेनदेन से जुड़े अहम साक्ष्य बरामद किए गए हैं। मामले में रायगढ़ निवासी करन चौधरी, पुष्कर अग्रवाल और सुनील अग्रवाल को गिरफ्तार किया गया है।

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी का मास्टर पैनल संचालक गिरफ्तार, मोबाइल और बैंक खातों की जांच जारी

रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए रामसागरपारा निवासी लोकेश अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर बेटिंग साइट्स के पैनल और लिंक बेचने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक लोकेश अग्रवाल ऑनलाइन सट्टेबाजी सिंडिकेट का मास्टर पैनल संचालक है, जो रायपुर सहित आसपास के कई जिलों में क्रिकेट सट्टेबाजी का नेटवर्क चला रहा था। आरोपी के मोबाइल फोन और बैंक खातों की जांच जारी है, जिसमें बड़े पैमाने पर अवैध लेनदेन के सुराग मिले हैं।

ऑनलाइन सट्टे पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नमन जग्गी और आयुष जैन गिरफ्तार, करोड़ों का नेटवर्क बेनकाब

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की टीम ने इस कार्रवाई में नमन जग्गी और आयुष जैन को गिरफ्तार किया, जो ऑनलाइन सट्टा संचालन और लोगों को सट्टा खिलाने के काम में सक्रिय थे। पुलिस के […]

Screenshot (201)

सटोरिया बाबू खेमानी के ठिकानों पर पुलिस का छापा, महंगी कारों समेत करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी के कथित मास्टरमाइंड बाबू उर्फ गुलशन खेमानी के ठिकानों पर शुक्रवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। गंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीमों ने आमानाका स्थित मारुति एन्क्लेव में उसके घर पर सर्च वारंट के साथ छापा मारा। इस दौरान घर में उसकी पत्नी, भाई करण की पत्नी और […]