कोलकाता में अमित शाह का बयान—भाजपा सरकार बनाने को लेकर आश्वस्त, यूसीसी लागू करने की बात दोहराई
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा राजनीतिक बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से सरकार बनाएगी और पार्टी अपने एजेंडे पर मजबूती से आगे बढ़ेगी।
अमित शाह ने यूनिफॉर्म सिविल कोड (यूसीसी) को लेकर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि देश में समान नागरिक संहिता लागू की जानी चाहिए और एक देश में अलग-अलग नियम नहीं होने चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि भारत में चार शादियों जैसी प्रथाओं के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए।
चुनावों को लेकर उन्होंने कहा कि अब तक किसी बड़े हिंसक घटना की सूचना नहीं है और न ही किसी की मौत हुई है। उनके अनुसार, चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो रहे हैं।
केंद्रीय गृह मंत्री ने विश्वास जताया कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी चुनाव में जीत हासिल करेगी।
Hindi 















































































































































































































































































































































































































