मुख्यमंत्री साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू, कई अहम मुद्दों पर हो सकती है चर्चा
रायपुर। Vishnu Deo Sai की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक मंत्रालय महानदी भवन में शुरू हो गई है। बैठक में विधानसभा के संभावित विशेष सत्र सहित कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होने की संभावना है।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विभिन्न नीतिगत निर्णयों और प्रशासनिक मुद्दों पर विचार किया जा सकता है, जिन पर कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। सरकार के स्तर पर कई अहम प्रस्तावों को अंतिम रूप दिए जाने की संभावना जताई जा रही है।
बैठक समाप्त होने के बाद कैबिनेट में लिए गए फैसलों की जानकारी मंत्रियों द्वारा प्रेस ब्रीफिंग के माध्यम से साझा की जाएगी।
Hindi 
























































































































































































































































































































































































































































