# Tags
Assam TMC President Abhijit Majumdar

TMC में इस्तीफों का सिलसिला जारी: असम प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत मजूमदार ने छोड़ी पार्टी, ममता बनर्जी पर लगाए गंभीर आरोप

कोलकाता/गुवाहाटी, 31 मई 2026 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर उथल-पुथल थमने का नाम नहीं ले रही है। पार्टी से नेताओं के इस्तीफों का दौर लगातार जारी है और अब इसकी आंच असम तक पहुंच गई है। असम टीएमसी अध्यक्ष अभिजीत मजूमदार ने प्रदेश अध्यक्ष पद के […]

jahangir khan 1779677502

फलता में ‘पुष्पा’ फ्लॉप! मैदान छोड़ने वाले जहांगीर खान को मिले सिर्फ 7783 वोट, BJP की रिकॉर्ड जीत

पश्चिम बंगाल की चर्चित फलता विधानसभा सीट पर हुए दोबारा मतदान के नतीजों में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। बीजेपी उम्मीदवार देवांग्शु पांडा ने 1,09,021 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए कुल 1,49,666 वोट प्राप्त किए। वहीं CPI(M) उम्मीदवार शंभूनाथ कुर्मी दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 40,645 वोट मिले। कांग्रेस उम्मीदवार अब्दुल रज्जाक मोल्ला को 10,084 वोट मिले। सबसे ज्यादा चर्चा तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार जहांगीर खान की रही, जिन्होंने मतदान से पहले चुनाव मैदान छोड़ने का ऐलान कर दिया था, लेकिन EVM में नाम होने की वजह से उन्हें 7,783 वोट मिले।

ChatGPT Image May 22, 2026, 12 33 55 PM

शुभेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड में गलत गिरफ्तारी का दावा, राज सिंह बोले- “मुझे टॉर्चर किया गया, एनकाउंटर की धमकी दी गई”

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ हत्याकांड में नया मोड़ सामने आया है। इस मामले में पहले गिरफ्तार किए गए उत्तर प्रदेश के बलिया निवासी राज सिंह को CBI ने निर्दोष बताते हुए रिहा कर दिया है। जेल से बाहर आने के बाद राज सिंह ने गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्हें गलत पहचान के आधार पर गिरफ्तार किया गया, हिरासत में टॉर्चर किया गया और फर्जी कबूलनामा लेने के लिए एनकाउंटर की धमकी दी गई। राज सिंह का कहना है कि पुलिस ने उन्हें किसी और “राज कुमार सिंह” समझकर पकड़ा था।

mamata banerjee abhishek banerjee 1779244263

TMC की बैठक में खुलकर दिखी अंदरूनी कलह, ममता के सामने ही अभिषेक बनर्जी के नेतृत्व पर उठे सवाल

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में मिली बड़ी हार के बाद तृणमूल कांग्रेस (TMC) के भीतर असंतोष खुलकर सामने आने लगा है। मंगलवार को कालीघाट में हुई पार्टी की आंतरिक बैठक में कई विधायकों ने ममता बनर्जी और अभिषेक बनर्जी की मौजूदगी में ही संगठनात्मक फैसलों और नेतृत्व शैली पर सवाल उठाए। खास तौर पर फाल्टा विधानसभा सीट से TMC उम्मीदवार जहांगीर खान द्वारा मतदान से ठीक पहले नाम वापस लेने के मुद्दे पर पार्टी के भीतर तीखी नाराजगी देखने को मिली।

‘TMC के अत्याचार नहीं भूला हूं’, फलता में CM शुभेंदु अधिकारी का बड़ा हमला, पुराने मामलों में FIR के निर्देश

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने फलता विधानसभा उपचुनाव से पहले बीजेपी कार्यकर्ताओं की बैठक में टीएमसी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं पर किए गए “अत्याचार” को वह भूले नहीं हैं और पुलिस को पुराने राजनीतिक मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि फलता के लोग पिछले 10 वर्षों से स्वतंत्र रूप से मतदान नहीं कर पाए और अब पुनर्मतदान के जरिए उन्हें अपना लोकतांत्रिक अधिकार वापस मिलेगा। उन्होंने जनता से बीजेपी उम्मीदवार को कम से कम 1 लाख वोटों से जिताने की अपील करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से फलता को विशेष पैकेज भी दिया जाएगा।

शुभेंदु अधिकारी की पहली कैबिनेट बैठक में बड़े फैसले, BSF को 45 दिन में जमीन देने का निर्देश

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बनने के बाद शुभेंदु अधिकारी पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आए। सोमवार को नबान्न में हुई नई सरकार की पहली कैबिनेट बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए। बैठक के बाद मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि उनकी सरकार “डबल इंजन सरकार” की तर्ज पर काम करेगी और राज्य में सुशासन, सुरक्षा और विकास को प्राथमिकता दी जाएगी।

“शुभेंदु अधिकारी ने 5000 TMC कार्यकर्ताओं की जान बचाई”, निलंबित टीएमसी नेता रिजु दत्ता का बड़ा दावा

तृणमूल कांग्रेस से निलंबित नेता रिजु दत्ता ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि शुभेंदु अधिकारी ने राज्य में संभावित हिंसा रोककर हजारों टीएमसी कार्यकर्ताओं की जान बचाई। रिजु दत्ता ने कहा कि अगर शुभेंदु अधिकारी बदले की राजनीति का संदेश देते, तो बंगाल में हालात बेहद गंभीर हो सकते थे।

Rekha gupta

पश्चिम बंगाल जीत के बाद BJP नेताओं ने काली मंदिर में की पूजा, बोले- जनता के विश्वास और बदलाव की जीत

पश्चिम Bengal में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद पार्टी में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत के बाद बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता दिल्ली के सीआर पार्क स्थित काली मंदिर पहुंचे और मां काली के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। नेताओं ने इसे जनता के विश्वास, कार्यकर्ताओं की मेहनत और बदलाव की जीत बताया। […]

ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से किया इनकार, बोलीं- हम हारे नहीं, हराए गए, CEC और BJP पर लगाए गंभीर आरोप

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में हार के बाद ममता बनर्जी ने इस्तीफा देने से साफ इनकार कर दिया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि हराई गई है। टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए भारत निर्वाचन आयोग (CEC) को हार का मुख्य कारण […]

WESTBENGAL ELECTION

बंगाल में चुनाव नतीजों के बाद हिंसा का आरोप, TMC कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव नतीजों के बाद राजनीतिक माहौल तनावपूर्ण हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) की जीत के बाद उनके पार्टी कार्यालयों में तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं हुई हैं। टीएमसी के अनुसार राज्य के कई इलाकों में भाजपा समर्थकों ने पार्टी दफ्तरों को […]

  • 1
  • 2