10 जनवरी से शुरू होगी स्व-गणना, 25 जनवरी से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, डिजिटल तकनीक से होगी जनसंख्या गणना
छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण की तैयारियां तेज हो गई हैं। 10 से 24 जनवरी तक स्व-गणना और 25 जनवरी से 28 फरवरी तक घर-घर सर्वेक्षण होगा। इसके लिए 62,102 प्रगणक और 10,667 पर्यवेक्षक तैनात किए जाएंगे। स्व-गणना पूरी तरह ऐच्छिक होगी।
छत्तीसगढ़ में छह महीने तक तबादलों पर लग सकती है रोक, जनगणना 2027 में तैनात और प्रशिक्षित कर्मचारियों को नहीं हटाने के निर्देश
छत्तीसगढ़ सरकार ने जनगणना 2027 की तैयारियों के बीच जनगणना कार्य में तैनात अधिकारियों और प्रशिक्षित कर्मचारियों के तबादलों से यथासंभव बचने के निर्देश जारी किए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने छह महीने या जनगणना कार्य पूरा होने तक स्थानांतरण टालने को कहा है।
छत्तीसगढ़ में 2 चरणों में होगी जनगणना, 62,500 कर्मचारी तैनात; पहली बार पूरी प्रक्रिया होगी डिजिटल
छत्तीसगढ़ में जनगणना इस बार दो चरणों में पूरी की जाएगी, जिसमें पहली बार पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संपन्न होगी। राज्यभर में इसके लिए 62,500 अधिकारी-कर्मचारियों की तैनाती की जाएगी। आम नागरिकों को भी स्वयं ऑनलाइन जानकारी भरने का विकल्प दिया गया है।


