रायपुर,29 नवम्बर 2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रविवार को राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने उपचाररत राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद नंदकुमार साय से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। मुख्यमंत्री ने उनसे आत्मीय बातचीत की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेते हुए शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने नंदकुमार साय का उपचार कर रहे चिकित्सकों से उनकी वर्तमान स्वास्थ्य स्थिति और उपचार की प्रगति के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि उनके बेहतर उपचार में किसी प्रकार की कमी नहीं होनी चाहिए और सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नंदकुमार साय के उपचार में विशेष ध्यान रखा जाए, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने अस्पताल प्रबंधन और चिकित्सकों को समुचित उपचार एवं आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
इस अवसर पर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल भी उपस्थित रहे।


