# Tags
ritu jaiswal 1779784428

RJD से निष्कासित रितु जायसवाल BJP में शामिल, बोलीं- “भाजपा के लिए राष्ट्र सर्वोपरि”

बिहार की राजनीति में विधानसभा चुनाव के बाद दल-बदल का दौर जारी है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) से निष्कासित नेता रितु जायसवाल ने मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। रितु जायसवाल लंबे समय तक राजद महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रहीं और शिवहर लोकसभा सीट से पार्टी उम्मीदवार भी रह चुकी हैं। बीजेपी में शामिल होने के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार की योजनाओं की खुलकर सराहना की।

05fcc34e478fe40653e7055d373643191779264305350169 original

तेजस्वी यादव के एनकाउंटर वाले आरोपों पर ललन सिंह का पलटवार, बोले- “अपराधी अब खुलेआम नहीं घूम सकते”

बिहार में कथित एनकाउंटर और कानून-व्यवस्था को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर केंद्रीय मंत्री और जेडीयू नेता ललन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया था कि बिहार में एक विशेष जाति को टारगेट किया जा रहा है। इस पर जवाब देते हुए ललन सिंह ने कहा कि इसे “एनकाउंटर कहें या हाफ एनकाउंटर”, लेकिन सबसे बड़ा संदेश यही है कि अब बिहार में अपराधी खुलेआम नहीं घूम सकते।

images

तेजस्वी यादव का NDA पर बड़ा हमला: “महिलाओं के साथ विश्वासघात, 18 लाख को पहली किस्त तक नहीं”

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना को लेकर NDA सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि बिहार की महिलाओं के साथ “विश्वासघात” किया गया है और चुनाव के दौरान झूठे वादों के जरिए उनकी भावनाओं का दोहन किया गया। तेजस्वी ने दावा किया कि योजना के तहत पंजीकृत 18 लाख महिलाओं को अब तक पहली किस्त के पैसे नहीं मिले हैं, जबकि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए गए थे।

samrat chaudhary 1 1777011064

बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, बोले- ‘नीतीश जी की लकीर से अलग चलने की सोच भी नहीं’

बिहार विधानसभा में नई सरकार के सत्र की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी बहुमत साबित करने के लिए तैयार हैं। 243 सदस्यीय सदन में एनडीए गठबंधन के पास 201 विधायक हैं, जिससे सरकार की स्थिति मजबूत मानी जा रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी माना कि संख्या कम होने के कारण विपक्ष के पास बहुमत रोकने की स्थिति नहीं है, लेकिन उन्होंने जनता से जुड़े मुद्दों पर विपक्ष की बात सुने जाने की मांग उठाई।

5e2c4660 34de 11f1 8b19 2d247cb32ea4.jpg

बिहार के अररिया में डबल मर्डर से हड़कंप, कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल; तेजस्वी बोले- ‘सिस्टम चौपट’

रायपुर, 13 अप्रैल 2026 बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज में हुए डबल मर्डर ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। मामूली विवाद से शुरू हुई घटना ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक व्यक्ति की गला काटकर हत्या कर दी गई, जबकि आरोपी को गुस्साई भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। इस […]

sattu seller ravi beheads driver nabi hasan

बिहार: अररिया में पार्किंग विवाद ने लिया खौफनाक रूप: युवक की हत्या, फिर भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार डाला

बिहार के अररिया जिले के फारबिसगंज क्षेत्र में एक मामूली पार्किंग विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।