# Tags
#राज्य

सीमांकन कार्य में लापरवाही,कलेक्टर ने राजस्व निरीक्षक को किया निलंबित

सीमांकन कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में भखारा-भठेली के राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को कलेक्टर ने निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि सीमांकन कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन निर्धारित समय बीतने के बाद भी कार्य अधूरा रहा।

मामले में गंभीर लापरवाही सामने आने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार ने पहले राजस्व निरीक्षक को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था, लेकिन संतोषजनक जवाब नहीं मिलने और कार्य में सुधार नहीं होने पर कार्रवाई की गई।

कलेक्टर के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक मोहित कुमार सोनी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि शासन के कार्यों में लापरवाही और समय सीमा का पालन नहीं करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

इस कार्रवाई के बाद राजस्व विभाग में हड़कंप मच गया है। साथ ही अन्य कर्मचारियों और अधिकारियों के बीच भी सख्ती का संदेश गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *