# Tags
d90bcc4f 1660 426b 970c a3b518a44933

मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू, अमित शाह की अध्यक्षता में जुटे 4 राज्यों के मुख्यमंत्री

Jagdalpur में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah की अध्यक्षता में मध्य क्षेत्रीय परिषद की 26वीं बैठक शुरू हो गई है। बैठक में Vishnu Deo Sai, Mohan Yadav, Pushkar Singh Dhami और Yogi Adityanath समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए हैं। बैठक में बस्तर क्षेत्र को विकास और शांति के मॉडल के रूप में विकसित करने […]

untitled design 2026 04 28t145544 1777368362 (1)

उत्तराखंड विधानसभा में गूंजा ‘नारी शक्ति’ का मुद्दा, महिला आरक्षण पर बहस के बीच सीएम धामी का विपक्ष पर हमला

उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर जोरदार बहस देखने को मिली। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में महिलाओं को देश और समाज की उन्नति का मूल आधार बताते हुए कहा कि बिना नारी शक्ति के किसी भी राष्ट्र का समग्र विकास संभव नहीं है। उन्होंने रानी लक्ष्मी बाई, सावित्रीबाई फुले और कल्पना चावला जैसे उदाहरणों का जिक्र करते हुए कहा कि इतिहास गवाह है कि महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपनी क्षमता और पराक्रम साबित किया है।

1200 675 26547306 thumbnail 16x9 jh

देहरादून में धामी का विपक्ष पर तीखा वार, राहुल गांधी को ‘दुर्योधन’ तो अखिलेश को ‘दुशासन’ बताया

देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी को ‘दुर्योधन’ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को ‘दुशासन’ करार दिया। उन्होंने महाभारत का उदाहरण देते हुए कांग्रेस को ‘कौरवों की सेना’ बताया और आरोप लगाया कि महिलाओं के सम्मान और अधिकारों के मुद्दे पर विपक्ष का रवैया नकारात्मक रहा है। सीएम धामी ने कहा कि जब देश में नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर चर्चा हो रही थी, तब कांग्रेस ने महिलाओं के हितों के खिलाफ रुख अपनाया और अब दिखावे के लिए आंदोलन कर रही है।

aa 1776827256

वैदिक मंत्रों के बीच खुले बाबा केदार के द्वार, श्रद्धालुओं में उमड़ा आस्था का सैलाब

देवभूमि उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह 8 बजे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इस शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद रहे और उन्होंने देशभर से आए भक्तों का स्वागत किया।

pushkar singh dhami 1 1776581349

उत्तराखंड में नहीं चलेगा मदरसा बोर्ड का अलग पाठ्यक्रम: हरिद्वार में सीएम पुष्कर सिंह धामी का बड़ा ऐलान

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मदरसों को लेकर बड़ा निर्णय लेते हुए स्पष्ट किया है कि राज्य में अब मदरसा बोर्ड का अलग पाठ्यक्रम लागू नहीं रहेगा। हरिद्वार में संतों के बीच आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने घोषणा की कि आगामी शैक्षणिक सत्र से सभी मदरसों में उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा बोर्ड का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।