# Tags
indian oil (1) 1781239190739 m

पेट्रोल-डीजल खरीद पर सरकार की नई पाबंदी, बड़े खरीदारों के लिए तय हुई लिमिट

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की खरीद को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है। नए नियमों के तहत औद्योगिक और व्यावसायिक उपभोक्ताओं को पेट्रोल पंपों से ईंधन खरीदने पर रोक लगा दी गई है, जबकि एक दिन में अधिकतम 200 लीटर डीजल खरीदने की सीमा तय की गई है।

PM मोदी की अपील के विरोध पर CM साय का कांग्रेस पर हमला, बोले- हर अच्छी पहल का विरोध करती है कांग्रेस

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध और वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने की अपील पर उठे राजनीतिक विवाद के बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। नई दिल्ली रवाना होने से पहले रायपुर में मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि कांग्रेस हर मुद्दे पर असहयोग की राजनीति करती है और देशहित में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा किए गए हर अच्छे कार्य का विरोध करती है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में युद्ध के कारण वैश्विक परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण बनी हुई हैं, ऐसे में प्रधानमंत्री ने पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने का आह्वान किया है और राज्य सरकार भी उस दिशा में कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि उन्होंने अपने काफिले में गाड़ियों की संख्या कम कर दी है और संसाधनों के संयमित उपयोग की दिशा में काम किया जा रहा है।

1077017 petrol

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल की कोई कमी नहीं, सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच राज्य सरकार ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि प्रदेश में ईंधन का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है। खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के अनुसार, राज्य सरकार लगातार भारत सरकार के पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के संपर्क में है, ताकि किसी भी परिस्थिति में ईंधन आपूर्ति बाधित न हो। अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में एलपीजी, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार मौजूद है और साप्ताहिक समीक्षा के जरिए आपूर्ति पर लगातार नजर रखी जा रही है।