श्रीवैकुंठम में फ्लाइंग स्क्वाड की छापेमारी, वोटरों को बांटने के शक में जांच तेज

तमिलनाडु | 23 अप्रैल 2026

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से ठीक एक दिन पहले श्रीवैकुंठम सीट से कांग्रेस उम्मीदवार उर्वशी एस. अमृतराज के आवास पर फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) की छापेमारी में करीब 65 लाख रुपये नकद बरामद होने से हड़कंप मच गया। 22 अप्रैल को हुई इस कार्रवाई में अधिकारियों को सूचना मिली थी कि मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए बड़ी मात्रा में नकदी जमा की गई है।

तलाशी के दौरान थूथुकुडी जिले के गणेश नगर स्थित आवास से यह रकम बरामद हुई, जिसके कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जा सके। इसके बाद पूरी नकदी को जब्त कर दक्षिण पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया। मामले में कचाना विलाई निवासी सुरेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है और पुलिस धन के स्रोत व उपयोग की जांच कर रही है।

राज्य में 23 अप्रैल 2026 को 234 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है और 4 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे। चुनावी माहौल के बीच इस बरामदगी ने सियासी हलचल तेज कर दी है, जहां मुख्य मुकाबला डीएमके और एआईएडीएमके गठबंधन के बीच माना जा रहा है, जबकि अन्य दल भी चुनावी समीकरण को प्रभावित करने की कोशिश में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts