तहसीलदार संघ ने वापस ली हड़ताल, 4 जून से सामान्य होंगे राजस्व और न्यायालयीन कार्य
नायब तहसीलदार तुषार मानिक के साथ मारपीट मामले में पुलिस कार्रवाई और शासन के आश्वासन के बाद छत्तीसगढ़ कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ ने सामूहिक अवकाश स्थगित कर दिया है। प्रदेशभर के तहसीलदार और नायब तहसीलदार 4 जून से नियमित कार्यों पर लौटेंगे।
Hindi 




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































