तेंदूपत्ता से भरे 2 ट्रकों में भीषण आग, लाखों का माल जलकर खाक
छत्तीसगढ़ के Chhattisgarh के कवर्धा और कांकेर जिलों में तेंदूपत्ता से भरे दो ट्रकों में भीषण आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। दोनों हादसों में ट्रक और उसमें भरा तेंदूपत्ता पूरी तरह जलकर खाक हो गया। राहत की बात यह रही कि किसी भी घटना में जनहानि नहीं हुई। दोनों घटनाओं के वीडियो भी सामने आए हैं।
कवर्धा में बिजली तार की चपेट में आया ट्रक
Kawardha जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। नगर पंचायत बोड़ला के दैहान के पास तेंदूपत्ता से भरा एक आईसर ट्रक ऊपर से गुजर रहे बिजली तार की चपेट में आ गया। तार से टकराते ही जोरदार स्पार्किंग हुई और कुछ ही देर में ट्रक आग की लपटों में घिर गया।
बताया जा रहा है कि ट्रक भोंदा कला से तेंदूपत्ता लोड कर बोड़ला गोदाम की ओर जा रहा था। हादसे के दौरान ड्राइवर और कंडक्टर ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। सूचना मिलने पर बोड़ला पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
कांकेर में भी तेंदूपत्ता से भरे ट्रक में लगी आग
वहीं दूसरी घटना Kanker जिले में हुई, जहां तेंदूपत्ता से भरे एक ट्रक में अचानक भीषण आग लग गई। हादसे में लाखों रुपये का तेंदूपत्ता और पूरा वाहन जलकर नष्ट हो गया।
जानकारी के मुताबिक, जलकर खाक हुआ तेंदूपत्ता सोनपुर समिति का बताया जा रहा है। ट्रक कोयलीबेड़ा मार्ग से होकर नारायणपुर जा रहा था, तभी रास्ते में आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलते ही कोयलीबेड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और हालात पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया।
Hindi 


















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































