# Tags
#राज्य

संपत्तिकर वसूली पर फोकस: निगम आयुक्त के निर्देश, बकायादारों पर होगी कड़ी कार्रवाई

file 00000000a8dc7207ac9c007df5f48840

रायपुर , 4 जून2026

रायपुर। नगर निगम रायपुर के आयुक्त संबित मिश्रा ने साप्ताहिक टीएल बैठक में शहर के बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभी जोन कमिश्नरों को बकाया राजस्व की वसूली के लिए नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया है। निगम ने सभी 10 जोनों के लिए प्रतिदिन 1 करोड़ रुपए राजस्व वसूली का लक्ष्य तय किया है


बैठक में आयुक्त ने निर्देश दिए कि 30 जून 2026 तक संपत्तिकर जमा करने वाले करदाताओं को 6.25 प्रतिशत की छूट का लाभ दिया जाए और इसका व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिकतम राजस्व संग्रह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी जोन कमिश्नरों और राजस्व अमले को वसूली अभियान पर लगातार फोकस बनाए रखने के निर्देश दिए।


बारिश से पहले रेन वाटर हार्वेस्टिंग पर जोर

आयुक्त ने मानसून की पहली बारिश से पहले शहर के अधिक से अधिक क्षेत्रों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम स्थापित करने के निर्देश दिए। जलभराव वाले स्थानों की पहचान कर वहां वर्षा जल संचयन की व्यवस्था विकसित करने को प्राथमिकता देने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इससे भूजल स्तर सुधारने में मदद मिलेगी।


अवैध निर्माणों पर होगी सख्त कार्रवाई


बैठक में शहर में चल रहे अवैध निर्माणों के मामलों की भी समीक्षा की गई। आयुक्त ने सभी लंबित प्रकरणों पर नियमानुसार कार्रवाई करने और अवैध निर्माणों के खिलाफ सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए।
बैठक में अपर आयुक्त लोकेश्वर साहू, पंकज के शर्मा, विनोद पाण्डेय, कृष्णा खटीक, मुख्य अभियंता संजय बागड़े सहित जोन कमिश्नर, उपायुक्त और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *