# Tags
#खेल

शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में गूंजा क्रिकेट का उत्साह: अरुण साव ने किया CCPL-3 का उद्घाटन

IMG 20260604 WA0000

रायपुर, 04 जून 2026

छत्तीसगढ़ में क्रिकेट प्रतिभाओं को नई पहचान दिलाने के उद्देश्य से आयोजित छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-3 का गुरुवार को रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने टूर्नामेंट का औपचारिक शुभारंभ किया।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अध्यक्ष विजय शाह, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के संयुक्त सचिव प्रभतेज भाटिया तथा CCPL के अध्यक्ष एबी भास्कर राव सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे।

उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस बार लीग को अधिक आकर्षक और प्रतिस्पर्धात्मक बनाने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। “खेले बढ़िया छत्तीसगढ़िया” थीम पर आधारित इस प्रतियोगिता का उद्देश्य प्रदेश के उभरते क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि CCPL प्रदेश के युवाओं को क्रिकेट के क्षेत्र में आगे बढ़ने और राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का बेहतर अवसर प्रदान कर रहा है। उन्होंने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

आयोजकों के अनुसार, CCPL के माध्यम से प्रदेश के युवा खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने का अवसर मिलेगा और भविष्य में यही खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। लीग से राज्य में क्रिकेट संस्कृति को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *