भारत को रूस से दूर करने की कोशिशें नाकाम: पुतिन बोले, मोदी किसी के दबाव में आने वाले नेता नहीं
रूस के राष्ट्रपति Vladimir Putin ने एक बार फिर भारत और प्रधानमंत्री Narendra Modi की खुलकर सराहना की है। सेंट पीटर्सबर्ग इंटरनेशनल इकोनॉमिक फोरम में मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत के दौरान पुतिन ने कहा कि भारत पर किसी भी तरह का बाहरी दबाव असर नहीं डालता और प्रधानमंत्री मोदी ऐसे नेता हैं जो स्वतंत्र निर्णय लेते हैं।
Hindi 




















































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































