यरुशलम/गाजा, 29 मई 2026

ईरान के साथ बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के बीच इजराइल अब गाजा पट्टी में अपना नियंत्रण तेजी से बढ़ाने में जुट गया है। इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सेना को गाजा पट्टी के 70% हिस्से पर कब्जा जमाने का निर्देश दिया है। फिलहाल इजरायली सेना करीब 60 फीसदी क्षेत्र पर नियंत्रण होने का दावा कर रही है।

धीरे-धीरे बढ़ रहा इजराइल का कब्जा

वेस्ट बैंक में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पीएम नेतन्याहू ने कहा कि इजरायली सेना गाजा में लगातार अपना दायरा बढ़ा रही है और हमास के खिलाफ सैन्य अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि पहले इजराइल का नियंत्रण करीब 50% हिस्से पर था, जो अब बढ़कर 60% हो चुका है। अगला लक्ष्य 70% गाजा पट्टी पर कंट्रोल हासिल करना है।

नेतन्याहू के बयान के दौरान कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने “पूरे गाजा पर कब्जा करो” जैसे नारे भी लगाए।

सीजफायर के बावजूद जारी तनाव

हालांकि इजराइल और हमास के बीच सीजफायर समझौते को लेकर बातचीत जारी है, लेकिन इसके बावजूद इजरायली सेना गाजा के बड़े हिस्से में मौजूद है। वहीं हमास अभी भी तटीय इलाके के छोटे हिस्से पर नियंत्रण बनाए हुए है।

बातचीत की प्रमुख शर्तों में:

  • हमास का हथियार छोड़ना
  • गाजा से इजरायली सैनिकों की वापसी शामिल बताई जा रही हैं।

20 लाख फिलिस्तीनियों पर बढ़ सकता है संकट

इजरायली सेना ने अप्रैल 2026 में जारी नक्शे में दावा किया था कि वह गाजा के करीब 64 फीसदी हिस्से पर नियंत्रण रखती है। यदि अब सेना अपना दायरा और बढ़ाती है तो करीब 20 लाख फिलिस्तीनियों को और छोटे इलाके में रहने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

इस पूरे घटनाक्रम के बाद मध्य पूर्व में हालात और अधिक तनावपूर्ण होने की आशंका जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts