# Tags
#राज्य

कोयले का काला खेल बेनकाब: चोरी का कोयला बेचने वाला कारोबारी गिरफ्तार, फर्जी GST बिल से कर रहा था कारोबार

arrested

दुर्ग , 6 जून 2026

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कारोबारी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी रेलवे और बीएसपी से चोरी किए गए कोयले की खरीद-फरोख्त कर रहे थे और वैध दिखाने के लिए फर्जी GST बिल का इस्तेमाल कर रहे थे।

खुर्सीपार थाना क्षेत्र में पुलिस को सूचना मिली थी कि एक गोदाम में अवैध रूप से कोयले का भंडारण किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गोदाम से करीब 15.530 टन कोयला बरामद किया, जिसकी अनुमानित कीमत 3 लाख रुपए बताई गई है।

जांच में मुख्य आरोपी विजय केसरवानी ने कोयले के दस्तावेज के रूप में GST बिल प्रस्तुत किया, लेकिन सत्यापन में बिल फर्जी निकला। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह चोरी का कोयला खरीदकर बेचता था।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि फर्जी दस्तावेज तैयार करने में राजकुमार मिश्रा और सुनील शर्मा की भूमिका थी। इसके बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *