# Tags
modi cyprus 1779439085

पीएम मोदी संग सेल्फी लेकर खुश नजर आए साइप्रस के राष्ट्रपति, भारत-साइप्रस रिश्तों को मिला ‘स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ का दर्जा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस की मुलाकात के दौरान एक खास सेल्फी मोमेंट चर्चा का केंद्र बन गया। हैदराबाद हाउस में हुई बैठक के दौरान साइप्रस के राष्ट्रपति ने खुद मोबाइल फोन से पीएम मोदी के साथ सेल्फी ली। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच गर्मजोशी और दोस्ताना माहौल देखने को मिला। सेल्फी के बाद दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए हाथ मिलाया, जबकि राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस काफी उत्साहित नजर आए। इस मुलाकात के दौरान भारत और साइप्रस ने अपने द्विपक्षीय संबंधों को “स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप” का दर्जा देने का बड़ा फैसला लिया।