# Tags
#मनोरंजन #राज्य

‘भारत भाग्यविधाता’ फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आज, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और कंगना रनौत होंगे शामिल

IMG 20260608 WA0021

रायपुर, 08 जून 2026

छत्तीसगढ़ में आज फिल्म “भारत भाग्यविधाता” की विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जा रही है। इस अवसर पर बॉलीवुड अभिनेत्री एवं सांसद कंगना रनौत भी शामिल होंगी।

इसके साथ ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी इस विशेष फिल्म प्रदर्शन में मौजूद रहेंगे और फिल्म का अवलोकन करेंगे।

जानकारी के अनुसार, यह विशेष स्क्रीनिंग आज शाम 5 बजे जोरा मॉल में आयोजित की जाएगी, जहां मुख्यमंत्री स्वयं फिल्म “भारत भाग्यविधाता” का प्रदर्शन देखेंगे।

यह फिल्म मुंबई आतंकी हमले के बाद स्वास्थ्य एवं सुरक्षा कर्मियों की बहादुरी, साहस और संघर्ष पर आधारित है, जिसमें उनके योगदान को बड़े पर्दे पर प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।

कार्यक्रम को लेकर प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *