Bigg Boss 20 में दिख सकते हैं ये बड़े चेहरे: सलमान खान फिर संभालेंगे कमान, एक्स-कंटेस्टेंट्स की वापसी की चर्चा
टीवी के सबसे चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एक बार फिर सलमान खान शो की मेजबानी करते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मेकर्स ने नए सीजन के लिए कंटेस्टेंट्स की तलाश शुरू कर दी है और कई चर्चित नाम सामने आ रहे हैं।
Hindi 



























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































