# Tags
truck 1

ब्रेक फेल होते ही पलटा ऑक्सीजन टैंकर: केशकाल घाट में चालक की सूझबूझ से टला विस्फोट, बचीं कई जानें

राष्ट्रीय राजमार्ग-30 स्थित केशकाल घाट में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब जगदलपुर से ओडिशा के झारसुगुड़ा ऑक्सीजन लेकर जा रहा एक टैंकर ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। दुर्घटना के बाद टैंकर से ऑक्सीजन का रिसाव शुरू हो गया, जिससे कुछ देर के लिए क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।